भागलपुर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में प्रारंभ हुआ। परीक्षा के पहले दिन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन और एसडीपीओ अनिल कुमार ने राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इधर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार रौशन ने विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर उन्होंने केंद्राधीक्षक को कड़ा निर्देश दिया है। परीक्षा को लेकर सुपर जोनल दंडाधिकारी एसडीएम राजीव रौशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी हवेली खड़गपुर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का बारी-बारी से जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.