भागलपुर, फरवरी 19 -- टेटिया। बंबर एक संवाददाता प्रखंड के धौरी गांव स्थित विद्यालय के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । विरोध में ग्रामीणों ने धौरी टेटिया बंबर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर हरपुर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। जानकारी के अनुसार छोटी केशोपुर जमालपुर निवासी राजू रजक की 3 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी अपने ननिहाल धौरी गांव में रह रही थी, बुधवार सुबह वह घर के समीप ही खेल रही थी तभी एक अनियंत्रित हाईवा चालक ने उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाबत थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है एवं हाईवा को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.