भागलपुर, फरवरी 14 -- हवेली खड़गपुर। शनिवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के अग्रहण स्थित मध्य विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बांका जिला के प्रसिद्ध स्थल मंदार बस द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों को सुरक्षित यात्रा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना, ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों से परिचित कराना तथा उनमें सामूहिकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। विद्यालय प्रबंधन कि ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। मंदार में मौजूद परिभ्रमण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.