भागलपुर, फरवरी 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर वन क्षेत्र के अधीन नगर एवं ग्रामीण इलाकों में अवैध आरा मिलों पर विभागीय कार्रवाई के बावजूद गैर-निबंधित संचालकों में किसी प्रकार का भय नजर नहीं आ रहा है। पिछले दिनों वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई अवैध आरा मिलों को ध्वस्त किया, आरा मशीनें जब्त कर संबंधित संचालकों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके वन क्षेत्र के कई हिस्सों में अवैध रूप से आरा मिलों का संचालन जारी रहने की सूचना मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र लड़ुई, कौड़िया, कटैया में घर के अंदर, संग्रामपुर सड़क किनारे, टेटियाबंबर समेत कई गांवों में विभागीय कार्रवाई की अनदेखी कर अवैध आरा मिल चलाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.