भागलपुर, मई 4 -- मुंगेर, निप्र । शनिवार को खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर टीकारामपुर सीमा पर भीम टोला टिकारामपुर निवासी जुगेश्वर यादव का 28 वर्षीय सनोज यादव का गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद उसके परिजनों में रविवार को भी कोहराम मचा रहा । सनोज यादव शुक्रवार से ही अपने घर से लापता था । शनिवार को लगभग 10:00 बजे एक मकई खेत से पुलिस ने सनोज के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया । हत्या क्यों और कैसे हुई, एवं किसने की इन सभी बिंदु पर पुलिस गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सनोज की पत्नी माला देवी तथा माता अनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है । हत्या के संबंध में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है । सनोज अपने पीछे मासूम दो पुत्र तथा पत्नी, माता व अपने पिता को छोड़ गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.