भागलपुर, फरवरी 22 -- मुंगेर। सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संपूर्ण बिहार में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने रविवार की दोपहर ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों को गुलाब फूल देकर किया। इसके साथ यातायात थाना मुंगेर द्वारा भगत सिंह चौक पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने भी कार्यक्रम के तहत लोगों को गुलाब भेंट करते हुए लोगों को हमेशा सीट बेल्ट पहनने के साथ हेलमेट का प्रयोग और गति सीमा का पालन करने के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में विशेष रूप से बताया गया। और इसके साथ यातायात महिला पुलिस ने प्रभातफेरी निकालते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूक भी किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...