भागलपुर, जुलाई 13 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र श्री कृष्ण डाक बम सेवा समिति संघ परमानपुर पश्चिम वार्ड 13 के बैनर तले रविवार को कांवरियों का जत्था मुंगेर घाट से जल उठाकर सियासारणेश्वर शिव मंदिर परमानपुर में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। कावरियों का जत्था लगभग एक सौ की संख्या में लोग रवाना हुए। इसके पूर्व जत्थे में शामिल कावरियों ने लोगों ने परमानपुर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। कांवरिया जत्थे में शामिल लोग भगवान शिव एवं माता पार्वती का रूप भी धरे हुए थे। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोग बोल बम के नारे के साथ रवाना हुए। कांवरिया जत्था में लता बड़ी संख्या में महिला व पुरूष शामिल थे। मालूम हो कि सावन माह की शुरूआत के साथ ही कांवरियों का जत्था एवं आस-पास के क्षेत्रों से रवाना हो रहा है। लोग पूरे उत्साह के लिए बोल बम का नारा लगाते हुए रवाना हो रहें...