भागलपुर, फरवरी 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुस्लिम समुदाय ने माहे रमजान के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज अदा की। सुबह से दोपहर तक लोगों ने जहां घरों व मस्जिदों की साफ सफाई की, वहीं कुरानशरीफ की तिलावत कर खुदा व रसूल के के हुक्मों पर चलने की कोशिश की। पहले जुमे की नमाज में मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ती दिखी। जुमे की नमाज वलीपुर मस्जिद, सदर बाजार मस्जिद, जामा मस्जिद, स्टेशन रोड मस्जिद, सलामती मस्जिद और जमाल शाह दरगाह की मस्जिदों में पूरी शिद्दत के साथ पढ़ी गयी है। इधर, जुमे की नमाज में तकरीर करते हुए वलीपुर के इमाम कारी मो. फैयाज आलम रशीदी ने कहा कि माहे रमजानुल मुबारक महीना खुदा के हुक्मों का पालन कर इबादत करने का महीना है। इस महीने में बंदे तीस दिनों तक उपवास रखकर मानसिक व शरीरिक नियंत्रण कर इबादत करते हैं। जो पवित्र माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.