भागलपुर, फरवरी 14 -- असरगंज। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की पुण्यतिथि ‌पर शहीदों के सम्मान में शनिवार को असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में 1000 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रियांशु राज एवं भारत स्काउट एवं गाइड के सुमीरन राज के नेतृत्व में कारगिल चौक असरगंज से निकाली गई। तिरंगा झंडा यात्रा रहमतपुर चौक, लदौआ मोड़, रहमतपुर बासा, विक्रमपुर ,कलाली मोड़, मुख्य बाजार असरगंज, बस स्टैंड होते हुए पुनः कारगिल चौक पहुंची । तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीदों अमर रहे , वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान एवं देश भक्ति गीत से वातावरण गुंजयमान होते रहा । तिरंगा शोभा यात्रा में आवासीय मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर के छात्रों द्वारा सात शहीदों की एवं भारत मात...