भागलपुर, फरवरी 22 -- मुंगेर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का प्रमंडल स्तरीय 13 वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर, संघ के सर्किल अध्यक्ष चंचल यादव, सचिव मथुरा प्रसाद सिंह आदि भाग ले रहे हैं। सर्किल अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं इसमें कर्मचारियों की हित आदि विषयों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा और इसे दूर करने की मांग की। अधिवेशन में मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा के डाक सेवक भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...