जौनपुर, जनवरी 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आयोजित नेत्र परीक्षण और शल्य चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें मोतियाबिंद पीड़ितों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सभी को मुफ्त दवाइयां तथा चश्मे दिए गए। इस दौरान सीएचसी सतहरिया के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि वृद्धावस्था में मोतियाबिंद के कारण दृष्टिहीन हुए लोगों को पुनः दृष्टि देना पुनीत कार्य है। चिकित्साधिकारी डॉ. अभय सिंह ने बताया कि यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति के माध्यम से भारत सरकार की योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी हरिशंकर और नेत्र परीक्षण अधिकारी अखिलेश तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...