शामली, मई 27 -- शहर के मीर पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सोमवार को समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट सैयद अजमल हसन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है। सभी छात्र पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ अध्ययन करें और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करें, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर शील्ड प्रदान की गई। कक्षा नर्सरी में अबीरा, एलकेजी में आलिया, यूकेजी में निस्बा, अलतमश और इब्राहिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.