जहानाबाद, अप्रैल 14 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के मीरा बिगहा गांव के समीप एसएच 71 पर सोमवार की दोपहर दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अरविंद यादव नारायण बिगहा का एवं श्रीकांत कुमार सेरथुआ के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज को लेकर घोषी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार रहने के कारण बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिस पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। बाद में सूचना पाकर घोसी थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज को लेकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.