मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- शहरी क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पालिका के नव विस्तारित क्षेत्र मीरापुर में बनने जा रहे डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। पालिका के द्वारा चिन्हित की गई भूमि का निरीक्षण करने पहुंची ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को विरोध का सामना करना पडा। ईओ ने इस मामले की जानकारी डीएम उमेश मिश्रा को दी है। आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। जन सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सख्त व ठोस कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने नगर निगमों एवं जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए है। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी गाइडलाइंस जारी की है। नगर पालिका के द्वारा नव विस्तारित क्षेत्र...