गोपालगंज, नवम्बर 24 -- उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव में पिछले दिनों बीएसएफ के जवान की मां की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या सुपारी देकर पेशेवर बदमाशों से करवायी थी। पुलिस ने हत्यारे पति मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा को नहर के पास से बरामद किया है। सोमवार को मीरगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक कलह को लेकर मृतका सविता देवी के पति मुन्ना यादव ने पेशेवर बदमाशों को 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी जिसमें चार बदमाश शामिल थे। बदमाशों के साथ मुन्ना खुद भी घटना के दिन साथ में था। घटना के बाद मृतका की बेटी ईशा कुमारी ने मीरगंज थाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.