नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- pisces yearly Horoscope 2026: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। 15 जनवरी के बाद कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी पारिवारिक संपत्ति से आय के साधन भी बन सकते हैं। संतान की सेहत का भी ध्यान रखें। सावधान रहने की जरूरत है। 13 फरवरी के बाद अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 02 मार्च के बाद मन प्रसन्न रहेगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 15 मार्च से मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास कर...