हापुड़, दिसम्बर 30 -- मंगलवार को बीआरसी कार्यालय गढ़ में आयोजित मीना मंच के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे एवं अंतिम दिवस में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में प्रगति के पंख कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा चार्ट तैयार कर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। इनमें मेरी थाली, चुप्पी तोड़ो, दर्पण की ओट में, आओ परिवेश बदलें, मन तंदुरुस्त तो तन तंदुरुस्त, स्वच्छ शौचालय स्वच्छ विद्यालय, व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतें तथा स्वस्थ जीवन की कुंजी जैसे विषय शामिल रहे। सभी चार्ट आकर्षक, ज्ञानवर्धक और संदेशपूर्ण रहे, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। इसके साथ ही आधा फूल कॉमिक के छह भागों पर आधारित प्रतिभागियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.