मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। विभागीय कार्यों के निष्पादन में शिथिलता बरतने और वरीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर मीनापुर सीओ पर कार्रवाई की गई है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सीओ का वेतन भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। उन्होंने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तक वेतन भुगतान बंद रहेगा। उन्होंने प्रपत्र क गठित करने की भी चेतावनी दी है। बताया गया कि सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से इसमें उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन मीनापुर सीओ अनाधिकृत रूप से इसमें शामिल नहीं हुए। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। डीएम ने कहा कि पंचायत सरकार भवन समेत अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा पूर्व से निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.