नवादा, फरवरी 14 -- नरहट, एक संवाददाता एक तरफ सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क का नारा बुलंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर हिसुआ-खनवां मुख्य पथ से तिलैया जंक्शन को जोड़ने वाली मीनापुर-बाजोचक सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण क्षेत्र की हजारों की आबादी के लिए तिलैया स्टेशन तक पहुंचना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। वर्षों से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट ने न केवल राहगीरों की कमर तोड़ दी है, बल्कि स्थानीय शासन व प्रशासन कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तिलैया जंक्शन जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है। हिसुआ और खनवां क्षेत्र के लोगों के लिए मीनापुर-बाजोचक पथ एक लाइफलाइन की तरह है, जो स्टेशन की दूरी को काफी कम कर देता है। वहीं मुख्य सड़क से स्टेशन जाने के लिए दो रेलवे फाटक परेशानी का सबब बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.