देहरादून, फरवरी 12 -- सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली खैरासैंण के बीए की छात्रा मीनाक्षी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारत बोध आईकेएस परीक्षा-2026 में संपूर्ण प्रदेश में 41वीं रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्या भारती संस्थान की ओर से मेधावी छात्रा को 2500 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तराखंड के सभी शासकीय/ अशासकीय/ निजी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय स्तर पर गठित विद्या भारती समिति के संयोजक विपिन चंद्र ने बताया कि मीनाक्षी को प्राचार्य की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा। मीनाक्षी अत्यंत अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही है। मीनाक्षी गोरली, श्रीकोटखाल से प्रतिदिन लगभग 25 किमी की दूरी तय कर नियमित रूप से महाविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.