मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) में जोनल मीडिया सचिव बने शलभ सिंह का पहली बार मुरादबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। शुक्रवार को ट्रेन से दिल्ली से मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे शलभ सिंह का समर्थक रेल कर्मियों ने स्वागत किया। मुरादाबाद मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक शलभ सिंह को यूनियन महामंत्री बीसी शर्मा ने नई जिम्मेदारी दी है। उरमू में 2018 से 24 तक लगातार मंडल मंत्री रहे शलभ सिंह इससे दो साल पहले उरमू में मंडल अध्यक्ष के पद पर रहे। रेलवे में मान्यता प्राप्त के लिए हुए चुनाव के बाद संगठन महामंत्री ने यूनियन में बदलाव किया। उरमू के गुरुदेव सिंह, बुशरा जाफरी,अमित यादव, जसराम, रोहित कुमार, रोहित सिंह,प्रकाश चौहान, संजय राजे,मनमीत जोशी,आशीष जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.