मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मीडिया में अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग के बारे में आने वाली शिकायतों की जांच स्वास्थ्य विभाग तुरंत करेगा। शिकायतों की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई भी करेगा। इसके लिए राज्य मुख्यालय में एक सेल का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सीएस डॉ. अजय कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को इस बारे में निर्देश है। सभी चिकित्सा पदाधिकरी, स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया कि वे लगातार सोशल साइट्स की निगरानी करें। किसी तरह की शिकायत आने पर कार्रवाई शुरू करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि अगर कोई सूचना भ्रामक पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर आई शिकायत सही पायी जाती है तो जांच के बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई ...