पाकुड़, नवम्बर 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर पाकुड़ निवासी नलिन मिश्रा को कांग्रेस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय/क्षेत्र मीडिया टैलेंट हंट कमेटी के चुनाव के लिए टेक्निकल कन्वेनर के रूप में चयनित किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसके लिए मनोनयन पत्र भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम के सुचारू संचालन, तकनीकी प्रबंधन, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के समन्वय और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी नलिन मिश्रा के कंधों पर रहेगी। उनकी भूमिका चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी खामियों को दूर करने और प्रतिभागियों को बेहतर ऑनलाइन सुविधा देने की होगी। नलिन मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस की डिजिटल और सोशल मीडिया इकाई से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.