बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- मीडिया की विश्वसनीयता को बनाये रखना बड़ी चुनौती राट्रीय प्रेस दिवस पर मंथन सभागार में सेमिनार फोटो 16 शेखपुरा 01 - कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में रविवार को आयोजित सेमिनार में शामिल अधिकारी व मीडिया के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीडिया की विश्वसनीयता को बनाये रखना वर्तमान परिस्थिति में कठिन चुनौती है। इसके लिए मीडिया के लोगों को धैर्यवान बनकर डटकर दुष्प्रचार का मुकाबला करना होगा। ये बातें एडीएम लखीन्द्र पासवान ने राट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित सेमिनार में कहीं। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीपीआरओ आर्य गौतम की अगुवाई में सेमिनार का आयोजन किया गया। एडीएम ने कहा कि आगे निकलने की होड़ में कभी कभार गलत खबरें भी प्रकाशित हो जाती हैं। फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र कुमार की मौत के मामले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि...