प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे मीडियाकर्मी लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की हत्या में प्रयुक्त चापड़ पुलिस ने लगभग दो महीने बाद बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी विशाल को रिमांड पर लेकर निशानदेही पर सिविल लाइंस पुलिस को शनिवार को पत्थर गिरजाघर से कुछ दूर एक खंडहरनुमा भवन से चापड़ मिला। पुलिस ने 30 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद विशाल को जेल भेज दिया। धूमनगंज के शकुंतला कुंज कॉलोनी के 54 वर्षीय एलएन सिंह की 20 अक्तूबर की रात सिविल लाइंस में जीएचएस रोड के पास चापड़ से ताबड़तोड़ हमलाकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसी रात मुख्य आरोपी विशाल को नेहरू पार्क के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जबकि, हत्या की साजिश में शामिल साहिल व उसकी मां को भी गिरफ्तार कर जेल भ...