निज संवाददाता, मार्च 29 -- फिरौती के लिए अपहृत झारखंड के सरायकेला के व्यवसायी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बदमाशों ने व्यवसायी के परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मौके पर से दो अपहरणकर्ताओं को एक कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक सेना में जवान रह चुका है। जबकि, दूसरा सीएसपी (कॉमन सर्विस सेंटर) चलाता है। शुक्रवार की सुबह बिहारशरीफ बाईपास से कारोबारी का अपहरण किया गया था। शाम में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के अमावां खंधा से कारोबारी को शुक्रवार की शाम में बरामद किया गया। झारखंड के टाटानगर, सरायकेला थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार कनौडिया रासानिक सामग्रियों के व्यापार से जुड़े हैं। बाढ़ एनटीपीसी में रसायन आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.