नई दिल्ली, मार्च 23 -- सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां पर लोग अपने अनुभवों को बिना झिझके साझा कर सकते हैं। इन अनुभवों से कई बार दूसरे लोग मदद लेते हैं तो कई बार लोग हंसते हुए इन बातों पर अचंभित रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना को एक रैडिट यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसने बताया कि कैसे एक मीटिंग के दौरान एक मीम पर हंसने के लिए उसे मीटिंग से बाहर निकाल दिया गया और बाद में उसे चेतावनी भी दी गई। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के डालते ही यह वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया को कुछ लोगों ने इसे गैर-पेशेवर आचरण बताया। सोशल मीडिया साइट रैडिट पर पोस्ट की गई इस पोस्ट में यूजर लिखता है कि एक मीटिंग के दौरान उसके मैनेजर उसे अपने टारगेट्स के बारे में बता रहे थे। हालांकि इसी दौरान उन अंधे टारगेट्स की वजह से मुझे कुछ मीम्स याद आ गए और मैं हंसने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.