अमरोहा, मार्च 18 -- मीटर शिफ्टिंग के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा हुआ। टीम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। एक्सईएन राजेश प्रसाद ने बताया कि सोमवार दोपहर विभागीय विजिलेंस टीम नगर के कनेटा अड्डे के पास मीटर शिफ्टिंग कार्य कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध कर दिया। मौके पर खासा हंगामा हुआ। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाया। एक्सईएन ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने मामले में जानकारी से इनकार किया है। बताया कि कोई शिकायत या सूचना भी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.