आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए अब बिजली उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। मीटर रीडिंग के दौरान ही ओटीएस की पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग की तरफ से मीटर रीडरों के बिलिंग ऐप पर साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। मीटर रीडर द्वारा उपभोक्ताओं के घर रीडिंग के दौरान बिल पर ओटीएस की पात्रता के बारे में संदेश आ जाएगा। जिले में सात लाख से अधिक घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर अरबों का बिल बकाया है। कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद फिर कभी बिजली का बिल जमा नहीं किया। बिजली विभाग ने बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए सहूलियत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। विभाग की तरफ से बकाया बिल की ...