मथुरा, फरवरी 21 -- वृंदावन में एक मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विद्युत थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हजारों रुपये का जुर्माना उपभोक्ता पर लगेगा। वृंदावन रुकमणि विहार बिजलीघर के जेई सुनील कुमार सिंह ने स्टाफ नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, राम गोपाल के साथ राजस्व वसूली में लगे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कृष्णा वाटिका चैतन्य विहार फेस दो में बिजली चोरी हो रही है। इस पर टीम वहां पहुंची और कनेक्शन को चेक किया। मीटर की जांच की तो शक हुआ। जांच के दौरान पता चला कि मीटर की इनकमिंग एवं आउटगोइंग टर्मिनल के मध्य शंट लगाकर डायरेक्ट परिसर में विद्युतका अनाधिकृत रूप से प्रयोग किया जा रहा था। इसकी वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई। जेई सुनील कुमार ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में सुरेश कुमार सिंह के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.