मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के तीन इलाके बीते तीन दिनों से शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। इनमें सूतापट्टी, बैंक रोड और कंपनीबाग का पूर्वी हिस्सा शामिल है। वजह है स्ट्रीट लाइट से जुड़े स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होना। स्थानीय कपड़ा व्यवसायी व नगर निगम मार्केट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मो. इश्तेयाक ने गुरुवार को बताया कि स्मार्ट सिटी की फेस लिफ्टिंग परियोजना के तहत संबंधित इलाके में बिजली तार भूमिगत होने के बाद छह दिन पहले ही स्ट्रीट लाइट चालू किए गए थे। इसके तीन दिनों के बाद ही बैंक रोड में रामकृष्ण मिशन की दीवार पर लगाए गए स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.