जामताड़ा, अगस्त 3 -- मिहिजाम में 'सावन महोत्सव' पर थिरकी महिलाएं मिहिजाम, प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में मिहिजाम के छाता डंगाल में रविवार को पहली बार 'सावन महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव मातृ छाया संस्था द्वारा आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य सावन की खुशियों को एकजुट होकर मनाना और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस विशेष आयोजन में संस्था की फाउंडर रंजू झा और सदस्य कल्पना डे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से यह उत्सव क्षेत्र के लोगों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम में मेहंदी, झूले, पारंपरिक गीत और नृत्य जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल रहीं। जिन्होंने सभी उम्र के लोगों को आकर्षित किया। महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। मातृ छाया संस्था की फाउंडर रंजू झा ने कहा कि...