जामताड़ा, फरवरी 24 -- मिहिजाम में शांतिपूर्ण माहौल में नगर निकाय चुनाव संपन्न मिहिजाम, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव में मिहिजाम नगर परिषद में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। लंबे अरसे के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल सुबह से ही जोरों पर रहा। मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने बूथों पर पहुंचने लगे थे। हालांकि किसी भी बूथ में वोटरों की लंबी कतार देखने को नहीं मिली। मिहिजाम में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। डीसी रवि आनंद,एसपी राजकुमार मेहता, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदाता सुबह से ही बूथों पर लाइन में खड़े दिखे और हर उम्र के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। वहीं मतदान के दौरान सुरक्षा क...