जामताड़ा, मई 24 -- मिहिजाम:बंद घर से अज्ञात चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व साठ हजार नगदी मिहिजाम,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मालपाड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नगदी के साथ लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। जानकारी के अनुसार गृह स्वामी गणेश महतो के घर चोरों ने छत की सीढ़ियों के रास्ते प्रवेश किया। उस समय घर में कोई नहीं था, क्योंकि गणेश महतो और उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने धनबाद गए हुए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी ने बताया कि हमलोग सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार को हमें खबर मिली कि हमारे घर में चोरी हो गई है। जिसके बाद हम तुरंत वापस आए। वहीं गणेश महतो और उनकी पत्नी ने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 60 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के गहने चुरा लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.