बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। कृष्णा फॉर्मेसी कॉलेज में बी.फॉर्मा तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स के लिए कई प्रकार के खेल आयोजित किये तथा उनकी याद में कुछ यादगार पलों को सांझा किया। फेरवल पार्टी में सबको भावनात्मक और यादगार पलों का अनुभव कराया तथा सीनियर छात्र-छात्राओं को उपहार दिये। प्राचार्य डॉ. अंकित सैनी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जूनियर और सीनियर के संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल चंचल राजपूत व मिस्टर फेयरवेल देव कुमार को चयनित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.फॉर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.