बिजनौर, फरवरी 8 -- यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। सर्व प्रथम कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने कक्षा बारह के विद्यार्थियों का तिलक लगाकरऔर फूल बरसा कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी और उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने कई आकर्षक प्रस्तुति देकर धूम मचाई। कक्षा बारह के विद्यार्थियों केलिए विभिन्न फन गेम्स का आयोजन किया गया। जिनमें बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया। समारोह के दौरान रैंप पर कैटवाक, स्पीच, नृत्य और मधुर गीतों से छात्र छात्राओं ने सबका खूब ...