अमरोहा, जनवरी 14 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। मिस्ड काल से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी के बंधन में तब्दील हो गई। घर से फरार युवती ने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली, बाद में धार्मिक मान्यता के मुताबिक सात फेरे भी ले लिए। प्रेमी से पति बने युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस ने युवती को प्रेमी के घर से बरामद कर लिया लेकिन युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। उसने बताया कि शादी कर ली है और अब आगे की जिंदगी पति के साथ ही गुजारेगी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को प्रेमी की सुपुर्दगी में दे दिया। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले किसान की की 23 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर अक्तूबर 2025 एक अंजान नंबर से मिस्ड काल आई थी। इसके बाद युवती की ...