अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों का फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। जिसमें नृत्य और नाटक ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों के साथ आयोजित रैम्प वॉक और रोचक प्रश्नोत्तर सत्र कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। सैशे सेरेमनी में छात्रों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। मिस्टर रेडिएंट नितिन चौधरी व मिस रेडिएंट अर्पिता पांडेय रहीं। इसके अलावा मिस्टर फेयरवेल नितीश, मिस फेयरवेल नेहा चौधरी, मिस्टर स्पोर्टी तन्मय, मिस स्पोर्टी राशि सिंह, मिस्टर वर्सेटाइल पीयूष, मिस वर्सेटाइल शगुन, मिस्टर लाइवली दक्ष अग्रवाल, मिस लाइवली यशिता चौहान, मिस्टर पॉपुलर अरविंद चौधरी व कृष्णा चौधरी और मिस पॉपुलर जिया व सम्राज्ञी चुनी गईं। इस मौके पर प्रबंधक विनोद ...