रांची, मई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के 12 सदस्य पुलिस के सपंर्क में हैं। जल्द ही सशस्त्र दस्ते के ये सदस्य सरेंडर करेंगे। माओवादी दस्ते के सरेंडर की पहल को भाकपा माओवादियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राज्य में विगत कई माह से एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल समेत अन्य माओवादियों के खिलाफ लगातार नक्सल विरोधी अभियान सारंडा इलाके में चलाया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, सशस्त्र उग्रवादियों के संपर्क में आने से पुलिस बलों को कई नई सूचनाएं मिलेंगी, जो अभियान में उपयोगी साबित होंगी। माओवादियों के ईआरबी मुख्यालय पर अब है सुरक्षाबलों का कब्जा झारखंड में माओवादियों के इस्टन रीजनल ब्यूरो(ईआरबी) के मुख्यालय पर अब सुरक्षाबलों का कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.