मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवलपुर मिश्रौलिया गांव में बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक राजीव कुमार, वरीय अन्वेषक मोहित कुमार ने अमरनाथ राम व तीन पुत्री की सामूहिक आत्महत्या कांड की जांच की। निदेशक ने स्थानीय स्तर पर पंचायत के मुखिया, पूर्व मुखिया सह डीलर, बीडीओ, सीओ, थानेदार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को अपने स्तर से श्राद्धकर्म के खर्च करने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। टीम ने मृतक अमरनाथ के घर को बारीकी से देखा। अमरनाथ राम की बहन रेखा देवी और छोटा भाई शिवनाथ राम, चाचा सीताराम राम सहित अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। भाई शिवनाथ राम ने टीम को बताया कि भाई से बहुत कम बात होती थी, लेकिन भतीजी से हमेशा बात होती थी, जब भी आर्थिक तंगी की बात कहती थी तो पैसा भेज देता था। चचेरे भाई ने फोन क...