अमरोहा, मार्च 10 -- जिले में मिश्रित आबादी से जुड़े इलाके की मस्जिदों में होली वाले दिन जुमे की नमाज रंग खत्म होने पर डेढ़ बजे के बाद अदा की जाएगी। अमन कमेटी की बैठकों में की जा रही अपील में धर्मगुरुओं ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को इस बाबत आश्वासन दे दिया है। हालांकि, बीते सालों में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब दोनों समुदाय के त्योहार एक साथ आए लेकिन दोनों ही ओर से आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की गई। कभी होलिका दहन के मूहर्त से पहले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस संपन्न कर दिया गया तो वहीं एक साल इसी जुलूस के चलते हिन्दू समुदाय के लोगों ने अपनी शोभायात्रा नहीं निकाली। जिले में 13 मार्च को होलिका दहन होगा जबकि रंग 14 मार्च को खेला जाएगा। अकेले अमरोहा शहर में 85 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। वहीं, रंग वाले दिन ही रमजान माह का दूसरा जुमा भी पड़ रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.