लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मिश्रिख-नैमिषारण्य महोत्सव ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया। नैमिष महोत्सव की ख्याति ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि आने वाले समय में महोत्सव का दायरा और बढ़ाया जाए। 18 से 20 मार्च के बीच आयोजित इस महोत्सव को उन्होंने राज्य के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में सहायता मिलती है। मिश्रिख-नैमिषारण्य महोत्सव जैसे आयोजन उत्तर प्रदेश को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.