नोएडा, मई 15 -- भाजपा ने मिशन 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के पदाधिकारी इसके लिए सबसे पहले मंडल इकाई को मजबूत करने में जुट गए हैं। जिला संगठन गौतमबुद्ध नगर के 19 मंडलों में 1140 पदाधिकारियों की टीम तैयार करेगा। प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला संगठन को हर मंडल पर 60-60 लोगों की टीम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम आने वाले 10 दिनों में तैयार होनी है। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ने पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल स्तर तक मजबूत टीम खड़ी करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला स्तर पर मंडल इकाइयों के गठन के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के कुल 19 मंडल हैं। इनमें नोएडा महानगर में आठ और गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 मंडल हैं। दिसंबर में 13 मंडल अध्यक्षों की ...