एटा, अक्टूबर 6 -- महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 की थीम सेल्फ डिफेंस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज एटा में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ जानकारी प्रदान की गई। सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रभारी ज्योति शर्मा एवं जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा मिश्रा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090, 1076, 1930 के बारे में जानकारीदी। इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी। ताकि किसी भी आपात स्थिति में बालिकाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में वन स...