लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने दिया। 30 सितम्बर से महिलाओ की सुरक्षा व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान- 5.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में हुआ। समारोह में पुलिस विभाग व अन्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी ऐसी महिलाएं जो समाज सेवा से जुड़ी हैं, हिस्सा लिया। इस अवसर पर रश्मि त्रिवेदी, डॉ सुप्रिया मिश्रा, उन्नति श्रीवास्तव, अर्पिता शुक्ला, वंदना, कामिनी विश्नोई, अलतमिश, रोजी, अपूर्वा शर्मा व रो...