कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शनिवार को लोकभवन लखनऊ में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को समर्पित मिशन शक्ति-5.0 अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसे लाइव जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, डीएम, एसपी व आमजन ने एनआईसी सभागार में देखा। डीएम ने डीआईओएस और बीएसए से जिले के सभी बालिका विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता आदि जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ और ईओ को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.