फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- फिरोजाबाद,। शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को नारखी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य ने मिशन शक्ति को गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाएं और छात्राएं मिशन शक्ति से सशक्त हो रही हैं। राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शिक्षण संस्थानों और गांव-गांव रैली, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस डायल-112, फायर-101, एम्बुलेंस-102,108, सीएम हेल्प लाइन-1076,वूमेन पावर ...