श्रावस्ती, मई 24 -- श्रावस्ती। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शक्ति मोबाइल टीमों की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को शक्ति मोबाइल टीम की महिला आरक्षी पूजा तिवारी, प्रिया मिश्रा,शांति शुक्ला व सरिता जायसवाल ने थाना इकौना क्षेत्र में कैलाशपुर, भगवानपुर, कस्बा इकौना व थाना हरदत्त नगर के कंजड़वा, बदला चौराहा, महरू मूर्तियां, गौसपुर आदि स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा की रोकथाम, सोशल मीडिया सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.