गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह महिला पुलिसकर्मियों को गोरखपुर परिक्षेत्र में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिला उपनिरीक्षक निशा कुमारी (महिला थाना, देवरिया), प्रीति वर्मा (रविन्द्रनगर, कुशीनगर), प्रिया तिवारी (सोनौली, महराजगंज), संगीता (बेलीपार, गोरखपुर) तथा महिला आरक्षी शीलू द्विवेदी (कप्तानगंज, कुशीनगर) और अनिशा यादव (महिला थाना, देवरिया) शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत निर्धारित मानक कार्यप्रणाली का प्रभावी पालन करते हुए महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.