चंदौली, अक्टूबर 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र में "मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। थाना बलुआ और मिशन शक्ति केंद्र के संयुक्त प्रयास से रविवार को एक बिछड़ा दंपत्ति फिर से एक हो गया। लंबे समय से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी को पुलिस ने समझा-बुझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना बलुआ मिशन शक्ति केंद्र द्वारा चलाए जा रहे इस प्रयास को समाज में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को भी सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति केंद्र पर पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.